महोबा: मुरानी गांव में शराबी दबंगों ने एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी और लाठी से किया हमला, गंभीर रूप से घायल
Mahoba, Mahoba | Jan 30, 2026 बलराम पर शराब के नशे में दबंगों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बलराम एक निमंत्रण से लौट रहे थे तभी आरोपी रास्ता रोककर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर पीटने लगे। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।