बरेली: किला थाना पुलिस ने छिनौती की घटना में शामिल चार आरोपियों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
किला थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर बाकरगंज के पास पहुंचे वहां पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में आसिफ पुत्र इशाक निवासी परसा खेड़ा थाना सीबीगंज के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।