बांसवाड़ा: घलकिया गांव में मारपीट के मामले की रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घलकिया गांव में मारपीट का मामला सामने आया हे। गुरुवार दोपहर 12:00 बजे मेरी जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रार्थी कांति पिता नाथू डिंडोर निवासी घलकिया ने उसके भाई व भाभी के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए विशाल, लसु और अजय तीनों के खिलाफ सदर थाने में नामजद रिपोर्ट दी हे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे।