श्योपुर: भोई मोहल्ले में धूमधाम से मनाई गई निषादराज जयंती, भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन
श्योपुर - शहर के भोई मोहल्ला में बुधवार को रात्रि 7:00 बजे मांझी समाज द्वारा गुहराज निषादराज जयंती को धूमधाम के साथ मनाया गया इस मौके पर सर्वप्रथम समाज बंधुओ ने निषादराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया इसके पश्चात महिलाओं ने कीर्तन भजनों का गायन किया वहीं अंत में महाआरती की गई