सौर बाज़ार: सौरबाजार: नल-जल ऑपरेटरों को 24 महीने से वेतन नहीं, ठेकेदार का फोन बंद, जेई का आश्वासन जारी
सौर बाजार प्रखंड अंतर्गत रौताखेम पंचायत में नल-जल योजना के ऑपरेटरों में मानदेय भुगतान को लेकर गहरा असंतोष है। उनका आरोप है कि पिछले 24 महीनों से उनका मानदेय लंबित है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ऑपरेटरों ने बताया कि मां ज्वाला इंटरप्राइजेज के संवेदक हरिशंकर झा उर्फ गुड्डू झा से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके फोन भी नहीं उठा