बागपत: ढिकौली में तालाब अतिक्रमण मामले में ग्रामीणों ने मंडल आयुक्त से कार्रवाई की मांग की, अवमानना याचिका की चेतावनी दी
बागपत के ग्राम ढिकौली में तालाबों पर कथित अतिक्रमण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। ग्रामीणों ने सोमवार को करीब दोपहर 12:30 बजे उप जिलाधिकारी ऑफिस मे मेरठ मंडल आयुक्त के नाम एक ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उच्च न्यायालय और एनजीटी के स्पष्ट आदेशों के बावजूद जगत वाले तालाब समेत कई तालाबों को अभी तक अतिक्रमण से मुक