निज़ामाबाद: निजामाबाद तहसील के नवागत तहसीलदार केशव प्रसाद ने तहसील परिसर पहुंचकर पदभार किया ग्रहण
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील दार कमल कुमार सिंह का तबादला निजामाबाद तहसीलदार पद से आजमगढ़ सदर न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर हो गया है ।और उनके स्थान पर सदर न्यायिक मजिस्ट्रेट रहे केशव प्रसाद को निजामाबाद तहसीलदार बनाया गया है। आज़ केशव प्रसाद ने निजामाबाद तहसील में पहुंच कर तहसील दार निजामाबाद का पदभार संभाल लिया है ।