कौंच: ग्राम तीतरा खलीलपुर में नाबालिग बालक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने पुलिस से शीघ्र बरामदगी की लगाई गुहार
Konch, Jalaun | Jul 5, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर निवासी मंगल सिंह ने रविवार सुबह 11 बजे अपने दत्तक नाबालिग पुत्र हर्ष के लापता होने की शिकायत कोतवाली कोंच में दर्ज कराई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार हर्ष 2 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे घर और सब्जी की दुकान से बिना बताए कहीं चला गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।