फिरोज़ाबाद: जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र के हिरनगांव स्टेशन की तरफ रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त
जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र हिरनगांव स्टेशन की तरफ रेलवे लाइन पर मंगलवार-बुधवार देर रात दो बजे करीबन अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना जीआरपी फिरोजाबाद पुलिस को हुई। सूचना पर पहुंची जीआरपी फिरोजाबाद ने शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया, परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी। उम्र करीबन 29 वर्ष बतायी गयी है। शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।