रायबरेली: पूरे बनिया के रहने वाले किशोर को सर्प ने काटा, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Raebareli, Raebareli | Jun 3, 2026
3 जून 2026 समय 9:00 बजे जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूरे बनिया के रहने वाले शिवांश पुत्र देवेंद्र सिंह को सर्प ने काटा। परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया जिला अस्पताल, जिला अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टर अतुल पांडे की देखरेख में किया जा रहा है इलाज। इलाज के उपरांत शिवांश की हालत बताई जा रही स्थिर।