छौड़ाही: ऐजनी पंचायत के वार्ड पांच में शॉर्ट सर्किट से तीन घरों में आग, लगभग दो लाख की संपत्ति जली
सोमवार की रात्रि लगभग 10:00 बजे में ऐजनी पंचायत के वार्ड पांच में बिजली के तार जल जाने पर शॉर्ट सर्किट से तीन घरों में लगी आग,लगभग 2 लाख की संपत्ति जली। वही आवेदन दिए चीनी लाल दास, बबलू दास एवं अनिल दास का पूरा सामान जलकर राख हो गया। वहीं सामान में अनाज, कपड़ा, बर्तन,फर्नीचर एवं एक बकरी जलकर राख हो गई। आंचल प्रशासन से सहायता राशि को लेकर भी दिया आवेदन।