रायपुर: इन्हीं लोगों के कारण रायपुर हो रहा बदनाम, चाकू लेकर डरा-धमका बना रहे दहशत, बस स्टैंड और तालाब किनारे मिले अब खैर नहीं
Raipur, Raipur | Jul 13, 2026 13 जुलाई सोमवार शाम 6 बजे,राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं के बीच टिकरापारा पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर दो युवकों को अवैध धारदार हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शहर में चाकू लेकर घूम रहे थे और किसी बड़ी वारदात की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक धारदार लोहे का