कोंडागांव: मुरनार घाटी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से चालक समेत 12 लोग घायल, घायलों में अधिकांश महिलाएं
कोंडागांव जिला अंतर्गत केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम मुरनार घाटी में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घाटी चढ़ रही एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक सहित कुल 12 लोग घायल हो गए। आज मंगलवार दोपहर 1 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार सभी ग्रामीण शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम कुकड़ादाह जा रहे थे।