फरेंदा: नगर पंचायत बृजमनगंज में रक्षाबंधन पर महिलाओं और बच्चियों ने चेयरमैन को बांधी राखी
शनिवार को 4 बजे रक्षाबंधन के पर्व पर नगर पंचायत अध्यक्ष बृजमनगंज राकेश जयसवाल ने वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 6 स्थित अनुसूचित बस्तियों का दौरा किया। इस दौरान बस्ती की महिलाओं, युवतियों और बच्चियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जैसे ही नगर पंचायत अध्यक्ष बस्ती पहुंचे, लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। और उनकी कलाई पर रक्षाबंधन बांध कर आशीर्वाद दिया।