पटेढ़ी बेलसर: पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के नगमा गांव में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित, 6 जनवरी को होगा पुनः आयोजन
पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के नगमा पंचायत में 28 दिसंबर को होने वाले प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लगभग पूरी तैयारी कर ली गई थी। इसी बीच शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की निधन हो जाने के कारण उक्त यात्रा रद्द कर दी गई है जो पुनः जनवरी को की जाएगी।