जगाधरी: यमुनानगर में भारी बरसात से रूकाली गांव का यमुना किनारे बना शमशान घाट भी पानी में डूबा
सोमवार को शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार यमुनानगर के अंदर देर रात से बरसात हो रही है। जिसके चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। टापू कुमारपुर के अंदर भूमि कटाव के चलते पेड़ यमुना में जा रहे हैं। वहीं रूकाली गांव में भी यमुना किनारे बना शमशान घाट ताश के पत्तों की तरफ पानी में मिल गया।