आरोन: सिरोंज रोड पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल, अस्पताल में परिजन हुए बेसुध
आरोन थाना के आरोन नगर के सिरोंज रोड पर वेयरहाउस के पास 4 अप्रैल देर शाम को ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। 5 अप्रैल को अस्पताल में परिजनों ने कहा, विशाल कुशवाहा आशीष कुशवाहा शिवम गुर्जर तीनों घायल हुए। आरोन अस्पताल से जिला अस्पताल ले जाते समय आशीष कुशवाहा की मौत हो गई। जिला अस्पताल में दुखी महिलाएं रो-रोकर बेहोश हो गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।