परिहार: सीतामढ़ी के जगधर गांव में दिव्यांग युवक की हत्या, पीड़ित परिवार से मिले दिव्यांगजन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड अंतर्गत गजधर गांव में दिव्यांग कुंज बिहारी महतो की निर्मम हत्या के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद दिव्यांगजन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव प्रसाद पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे है।