इटावा: गांव बरीपुरा में किसान की बाथरूम में गिरने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Jul 31, 2026 जनपद इटावा थाना बकेवर के गांव बरीपुरा निवासी 65 वर्षीय अमर सिंह चौहान पुत्र हरनाथ सिंह प्रतिदिन की तरह नहाने के लिए बाथरुम में गए थे वहीं फिसल कर उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें एंबुलेंस से बकेवर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि सिर में गंभीर चोट होने के कारण उनकी मौत हुई है वह खेती किसानी का काम करते थे।