सांगानेर: दौसा: नाबालिग हत्या मामले में पंचनामा नहीं बनाने पर हाईकोर्ट सख्त
राजस्थान हाईकोर्ट ने दौसा के मंडावर क्षेत्र में 2022 में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा शव का पंचनामा नहीं बनाने को गंभीर और जानबूझकर की गई चूक बताया। अदालत ने इस पर नाराजगी जताते हुए आरोपी राजेंद्र और एक बाल अपचारी की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।