लंभुआ: लम्भुआ तहसील के जमुवावा से कांवड़ियों का भव्य जत्था बाबा विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुआ
सुलतानपुर। सावन मास की पावन बेला में शिवभक्तों की आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा लम्भुआ तहसील अंतर्गत ग्राम जमुवावा से देखने को मिला। गांव से बोल बम के जयघोष और हर-हर महादेव की गूंज के साथ कांवड़ियों का एक भव्य जत्था बाबा विश्वनाथ धाम, वाराणसी के लिए रवाना हुआ। यह जत्था भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के उद्देश्य से हरिद्वार से गंगाजल लाकर बाबा विश्वनाथ को