नरपतगंज: नरपतगंज बीडीओ कक्षा में एसडीओ ने राशन कार्ड बनवाने को लेकर कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक
नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कक्षा में गुरुवार को फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार ने नए राशन कार्ड बनवाने को लेकर कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। जहां कर्मियों को हर हाल में नरपतगंज में मिले 4 हजार नए राशन कार्ड बनवाने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।