शिवगंज के उपखण्ड, तहसील, उपकोष और पंजीयन कार्यालयों के कार्मिकों ने पूर्व पार्षद राजेश अहीर और उनके साथ आए 4-5 अन्य लोगों पर राजकार्य में बाधा डालने तथा अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। कार्मिकों के अनुसार, यह घटना 13 जनवरी 2026 को उपखण्ड कार्यालय में हुई।