अजीतमल: साइबर ठगों ने शिक्षक से 61 हजार उड़ाए, तीन बैंकों के खातों से निकली रकम, साइबर थाने में दर्ज मामला
कस्बा कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर हाईवे किनारे निवासी एक शिक्षक साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनके अलग-अलग बैंक खातों से कुल 61,913 रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है। सौरभ तिवारी पुत्र उमाशंकर तिवारी, जो बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं, के तीन अलग-अलग बैंकों के खातों से संदिग्ध तरीके से