रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा के द्वारा वार्ड नंबर 30 में पुलिया और नाली निर्माण काम का शिलान्यास किया गया, इस दौरान स्थानीय लोगों ने मेयर विकास शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम 5:30 बजे मेयर विकास शर्मा के द्वारा वार्ड नंबर 30 में नीलकंठ धाम मंदिर के पास पुलिया और नाली निर्माण काम का शिलान्यास किया गया है।