सैफई: सैफई थाने से 100 मीटर दूर युवक को गोली मारने के मामले में फरार छठा आरोपित भी गिरफ्तार
Saifai, Etawah | May 18, 2026 सैफई थाने से 100 मीटर दूर युवक को गोली मारने के मामले में फरार चल रहा छठवां आरोपित भी गिरफ्तार आपको बताते चलें सैफई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोलीकांड में फरार चल रहे छठवें आरोपित नीरज यादव को 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार रात नायकपुरा चौराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा।