महसी: शिवपुर में सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत अधिकारी कमला प्रसाद आर्या को भावभीनी विदाई दी गई, कार्यों की सराहना की गई
शिवपुर ब्लॉक सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारी कमला प्रसाद आर्या के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित हुआ। खंड विकास अधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्हें श्रीरामचरितमानस व अंगवस्त्र भेंट किया गया। वक्ताओं ने उनके 1986 से 2026 तक के सेवा काल को सराहा