घुवारा: भगवां में आकाशीय बिजली गिरने से जनपद पंचायत सदस्य के पति की मौत, गांव में शोक
भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम कदवां में आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय रामदीन उर्फ झगड़ा रैकवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे अपने कुएं पर मूंग की फसल की रखवाली करने गए थे, तभी तेज आंधी-तूफान के दौरान बिजली गिर गई। मृतक जनपद पंचायत सदस्य के पति बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही भगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची।