शिवपुरी शहर में शनिवार की दोपहर आई तेज आंधी और धूल भरे बवंडर ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा के दौरान पोलो ग्राउंड की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से वहां मौजूद तीन लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।