कौंच: कन्हरी-कनासी गांव के बीच सवारियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल
Konch, Jalaun | Jun 18, 2026 नदीगांव थाना के कन्हरी-कनासी गांव के पास गुरुवार दोपहर 2 बजे सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बस करीब 35 यात्रियों को लेकर कोंच से नदीगांव जा रही थी। बताया जा रहा है कि चालक की जगह हेल्पर बस चला रहा था और उसे नींद आने से हादसा हुआ। सभी घायलों को भर्ती कराया गया है।