नानपारा: रुपईडीहा में बीसी संचालक से ₹50 हजार लूट का मामला आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
रुपईडीहा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक बीसी (बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट) संचालक पर हमला कर 85 हजार रुपये नकद लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। चिलबिला निवासी अनुराग सिंह इंडियन बैंक के बीसी संचालक हैं। रविवार को वह रात करीब 9 बजे एटीएम से 85 हजार रुपये निकालकर अपने गांव लौट रहे थे।