महोबा: कुलपहाड़ कस्बे में खेत में पानी की टंकी में डूबने से मासूम की मौत, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
Mahoba, Mahoba | Apr 26, 2026 कुलपहाड़ के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी अरविंद कुशवाहा कस्बे से पांच किमी दूर खेत में बने कच्चे मकान में पत्नी पुष्पादेवी, बेटे प्रशांत, दिव्यांश और 2 वर्षीय बेटी दिव्यांशी के साथ रहता है। आज दिव्यांशी टंकी में भरे पानी के पास चली गई और डूब गई। करीब आधा घंटे तक उसके न दिखने पर परिजनों ने खोजबीन की। बाद में बच्ची पानी की टंकी में डूबी मिली। जिससे उसकी मौत हो गई।