बौंसी: बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, उपस्थिति कम रही
Bausi, Banka | Apr 14, 2026 बौंसी बाजार स्थित एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) की लिखित परीक्षा का प्रथम दिन कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह परीक्षा 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।