भानपुरा: शातिर चोर ने दुकान से खुलेआम पर्स चुराया
नगर के हनुमान चौराहा स्थित मासूम ऑटो इंजीनियरिंग दुकान में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक शातिर चोर बड़ी ही चालाकी से दुकान में रखा पर्स चोरी कर फरार हो गया। दुकान संचालक आमिर सुहैल ने बताया कि दोपहर लगभग 2 बजे एक अज्ञात युवक दुकान में आया और मौका देखकर काउंटर पर रखा पर्स चोरी कर ले गया।पर्स में करीब 25,000 रुपये नकद, क्रेडिट कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज है ।