होशंगाबाद नगर: कृषि उपज मंडी के सामने पानी की पाइप लाइन फूटी, 30 फीट ऊंचा फव्वारा उठा, वीडियो आया सामने
कृषि उपज मंडी के सामने काम के दौरान पानी की पाइपलाइन फूट गई जिससे करीब 30 फीट ऊंचा फव्वारा पानी का उठा जिसका वीडियो शनिवार को दोपहर करीब 1:00 बजे सामने आया वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडी के सामने सड़क किनारे पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है इस दौरान एक पाइप लाइन फूट गई और फव्वारा निकलने लगा वहां से निकलने वाले वाहनों के ऊपर से पानी का फव्वारा निकला।