गुना नगर: केंट थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बालिका को 24 घंटों के भीतर पुलिस ने किया दस्तयाब
गुना के केंट थाना क्षेत्र में लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने 24 घंटों के भीतर दस्तयाब कर लिया। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के निर्देशानुसार, नाबालिग मामलों को संवेदनशीलता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की गई। बालिका के पिता ने 4 जुलाई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 14 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई है।