बंडा: ग्राम बुढ़ना में श्री हरि नाम संकीर्तन प्रभात फेरी की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई
Banda, Sagar | Apr 8, 2026 ग्राम बुढ़ना में श्री हरि नाम संकीर्तन प्रभात फेरी की वर्ष गांठ धूमधाम के साथ मनाई गई। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे से मंदिर परिसर में आस पास के क्षेत्र की प्रभात मंडलियां और भजन मंडलियां शामिल होना प्रारंभ हुई। वहीं ग्वाल वालो ने जमकर नृत्य किया। प्रभात फेरी और भजन मंडलियां गांव की परिक्रमा करते हुए गुजरी और वापिस मंदिर परिसर पहुंची जहां प्रसाद वितरण किया गया।