बिंदकी: बिंदकी कस्बे में भगवान परशुराम की जयंती पर हवन पूजन किया गया, प्रसाद का वितरण हुआ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही स्थित मां काली जी देवी मंदिर परिसर में रविवार की सुबह लगभग 10:00 बजे भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भगवान विष्णु के छठे अवतार कहे जाने वाले भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर हवन पूजन के साथ उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर माल्यार्पण कर पूजा आरती की गई। इस मौके पर प्रसाद वितरण भी किया गया।