परबत्ता: कबीर मोती दर्शन महाविद्यालय में उच्चस्तरीय कमेटी का औचक निरीक्षण, इंटर्नशिप व्यवस्था की जांच
खगड़िया जिले के परबत्ता स्थित कबीर मोती दर्शन महाविद्यालय में गुरुवार को इंटर्नशिप से जुड़े मामलों की जांच को लेकर तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण शाम करीब चार बजे तक चला, जिससे महाविद्यालय परिसर में हलचल तेज हो गई। कमेटी में सीनेट सदस्य विक्की आनंद, सिंडिकेट सदस्य भरत सिंह जोशी एवं पूनम देवी शामिल थे। टीम का मुख्य उद्देश्य पांचवे