बेहट: चाण्डी में दो दिन पूर्व 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने वाले अभियुक्तों को भाकरोड से पुलिस ने दबोचा
थाना प्रभारी बेहट जितेन्द्र सिंह दीखित ने बताया की दो दिन पहले 55 वर्षीय व्यक्ति इस्लाम की हत्या के आरोपियों 1.आदिल पुत्र शाहिद 2.सादीन उर्फ सद्दू पुत्र शाहिद निवासीगण ग्राम चाण्डी को भाकरोड के पास से गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।