खंडवा नगर: रीवा में जैन साध्वियों को वाहन से कुचलने की घटना के बाद देशभर के जैन समाज में आक्रोश
रीवा में जैन साध्वियों को सड़क मार्ग पर वाहन से कुचलने की घटना के बाद देशभर के जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। इसी घटना के विरोध में निकाली गई मौन रैली में महादेवगढ़ मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल भी शामिल हुए और उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। अशोक पालीवाल ने कहा कि जैन साध्वियों के साथ हुई यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।