प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, रिमझिम बारिश और तेज हवाओं से मिली राहत, बिजली व्यवस्था हुई प्रभावित
प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम होते-होते रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने पूरे इलाके के मौसम को सुहाना बना दिया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। अचानक बदले इस मौसम के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। हालांकि, तेज हवाओं का असर