गुरारू: बगड़ीहा में निर्माणाधीन मकान से समरसेवल चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
Guraru, Gaya | Apr 4, 2026 थाना क्षेत्र के बगड़ीहा गांव निवासी बबलू कुमार (पिता–योगेंद्र यादव) ने समरसेबल चोरी होने को लेकर गुरारू थाना में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार वह ज्ञान भारती स्कूल, गुरारू के बगल में अपना मकान निर्माण करा रहे हैं।उन्होंने बताया कि 29 मार्च को समरसेबल को बोरिंग में डालकर चालू किया गया था। इसके तीन दिन बाद शनिवार सुबह करीब 6 बजे गायब पाया गया।