किस्को: किस्को प्रखंड में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशा अनुसार एव जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायधीश राजकमल मिश्रा एवं सचिव राजेश कुमार के मार्गदर्शन में गुरुवार शाम 5 बजे पीएलवी शाहिद हुसैन एव इजहार अहमद के द्वारा 90 दिवसीय आउट रिच कार्यक्रम सह विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।