सेन्हा: सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सेन्हा कांडरा चौक को शव के साथ किया सड़क जाम।
जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांडरा चौक के समीप हुए सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतिका की पहचान कंडरा निवासी 75 वर्षीय फुलमनी उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतिका सोमवार शाम अपने घर के बाहर बैठी हुई थी इसी दौरान अनियंत्रित बोलेरो कार की चपेट में आ गई जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, रिम्स ले जाने के दौरान हुई मौत।