झालरापाटन: झालावाड़ में आपातकालीन परिस्थितियों में प्रबंधन की स्थिति जांचने के लिए आयोजित हुई मॉक ड्रिल
झालावाड़ में बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे आपातकालीन स्थितियों में आपदा प्रबंधन की स्थितियों को जाचने के लिए जिला प्रशासन की ओर से माक ड्रिल का आयोजन किया गया इस दौरान यह अफवाह फैलाई गई की झालावाड़ रेलवे स्टेशन पर एयर स्ट्राइक हुई है जिसमें काफी कैजुअल्टी हुई है इस सूचना पर जिला प्रशासन की तमाम विंग पूरे संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची।