बैराड़: बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा और पुलिस टीम ने हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे हेलमेट जागरुकता अभियान के अंतर्गत बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा सहित पुलिस बल द्वारा गुरुवार शाम 6 बजे तक भौराना तिराहा एवं अन्य स्थानों पर किसानों, राहगीरों एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों जगरूक किया गया। बता दे कि पुलिस मुख्यालय द्वारा 26 अप्रेल से सतत रूप से हेलमेट जागरूकता को लेकर अभियान की शुरुआत की है।