राजगढ़: राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी युवक पर 18 साल की युवती को भगाकर ले जाने का आरोप, मां ने कराई एफआईआर दर्ज
Rajgarh, Churu | May 16, 2026 राजगढ़ थाना क्षेत्र से युवती के लापता होने के आरोप का मामला सामने आया है। युवती की मां ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दी है। महेंद्र सिंह स उ नि ने बताया कि लापता युवती की लंबाई करीब 5 फुट, शरीर हष्ट-पुष्ट है। घर से निकलते वक्त सफेद रंग का जम्फर पहने थी, मिले तो 01559 222035 पर बताए।