🚨 दशहरा पर्व को लेकर मेरठ पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने रामलीला स्थलों का किया निरीक्षण
मेरठ। दशहरा पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी, मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ द्वारा टीपीनगर एवं भैंसाली क्षेत्र में आयोजित रामलीला कार्यक्रमों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही रामलीला कार्यक्रमों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
#MeerutPolice #Me
Parliament Street, New Delhi | Oct 20, 2026