हज़ारीबाग: बैहरी में चोरों ने घर में घुसकर की ₹6 लाख के जेवर व ₹16000 नकद की चोरी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैहरी स्थित शगुफ्ता बनो पति मो शमीम अख्तर के घर बीती रात्रि में घर के घुसकर चोरो ने 6 लाख रुपए के जेवर व 16000 रुपए नकद चोरी कर लिया गया। इस संबंध में भुक्तभोगी ने मुफ्फसिल थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। आवेदन के अनुसार बीते रात्रि चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुसे।